रायपुर
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा अब 24 अप्रैल को
26-Mar-2022 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाना था, किंतु उस दिन ‘‘ईस्टर’’ का पर्व होने के कारण परीक्षा तिथि में पुन: संशोधन करते हुए 24 अप्रैल 2022 (पूर्वान्ह) निर्धारित की गई है। इसी तरह विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, कार्यालय पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ, राज्य मुख्यालय में सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को होनी थी। किन्तु शैक्षणिक योग्यता में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने तक परीक्षा स्थगित की गई है। नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे