रायपुर
क्षमानिधि मिश्रा का निधन
26-Mar-2022 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मार्च। छालीवुड के डायरेक्टर क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रदेश के कला जगत के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है । क्षमानिधि मिश्रा फिल्मों का निर्देशन करने के साथ ही प्रोडक्शन और गायक के तौर पर भी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा कि क्षमानिधि मिश्रा के निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को अपूर्णिय क्षति हुई है, वे जितने बड़े कलाकार थे उतने ही संवेदनशील इंसान थे। क्षमानिधि मिश्रा ने ऑटो वाला भाटो , भंवर, मोर संग चल मितवा, लेडग़ा नंबर 1, मयारू भौजी जैसी कई फिल्में बनाई हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे