रायपुर
महापौर ढेबर का जनता दरबार फिर शुरू, पहले दिन 80 लोग मिले
26-Mar-2022 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मार्च। महापौर एजाज ढेबर ने करीब 1 साल बाद एक बार फिर से जनदर्शन का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। ढेबर अपने शासकीय आवास में सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे लोगों से मिलकर जनसमस्याओं एवं मांगों से अवगत होकर उनके त्वरित निदान की व्यवस्था करेंगे। शनिवार को लगभग 80 से अधिक नागरिकों ने महापौर के समक्ष अपनी समस्याएं मांगे, और सुझाव रखा। ढेबर को 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकतर आवेदन राशन कार्ड को लेकर लोगों ने दिये, जिस पर महापौर ने उक्त मांगों एवं समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में कार्य से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे