रायपुर

निषाद समाज का होली मिलन 27 को
26-Mar-2022 4:10 PM
निषाद समाज का होली मिलन 27 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मार्च। 
  छ.ग. निषाद समाज, रायपुर महानगर एवं समस्त निषाद परिवार रायपुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जा रहा है।
रायपुर महानगर युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष बसंत निषाद ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रविवार 27 मार्च को सुबह 11  से दोपहर 2 बजे तक , श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण निषाद भवन रायपुरा में रखा गया है। समारोह में फाग गीत- हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी,  रंगों की बौछार,  फूलों की होली सहित डांस का भी आयोजन रखा गया है।

कार्यकारिणी की सदस्य मीना निषाद ने कहा कि होली का पर्व जीवन में खुशियों को लेकर आता है। इसी तरह समाज के लोग के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे इसलिए यह आयोजन रखा गया है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समाजजन आकर समारोह को सफल बनाएं। आयोजन की सफलता के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष परदेशी और प्रेमू निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, सचिव मुकेश निषाद, संगठन सचिव शोभित निषाद, कार्यालय सचिव लोकेश निषाद, मनीषा निषाद, जयंती, गायत्री, रूखमणी कैवर्त, कविता, माया, तिलेश्वरी, सुमन, लता निषाद आदि जुटे हुए हैं।
 


अन्य पोस्ट