रायपुर
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा रायपुर प्रवास पर, लेंगी बैठकें
24-Mar-2022 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा 25 मार्च को सुबह 8.45 को रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नेटा डिसूजा छत्तीसगढ़ रायपुर में पहली बार आ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी विशाल मीणा, राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रभारी सुनीता सेहरावत, शकुन डहरिया की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।
महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित होगें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे