रायपुर

वित्त ने चेक बुक वापस मांगा, मार्च का वेतन 4 अप्रैल के बाद मिलेगा
24-Mar-2022 6:22 PM
 वित्त ने चेक बुक वापस मांगा, मार्च  का वेतन 4 अप्रैल के बाद मिलेगा

बजट मंजूरी के लिए राज्यभवन भेजा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। राज्य सरकार के सवा चार लाख अधिकारी, कर्मचारियों को मार्च का वेतन कुछ विलंब से मिलने जा रहा है। छुट्टियों, हड़ताल, और वार्षिक लेखेबंदी के कारण यह विलंब होगा। हालांकि राज्य सरकार ने विधानसभा से पारित बजट मंजूरी के लिए विधि विभाग के जरिए राज्यपाल को भेज दिया है। राज्यपाल अनुसुइया उइके के लगातार दौरे के कारण मंजूरी में कुछ देर हो सकती है। वैसे सुश्री उइके 28-29 को रायपुर में उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में वित्त विभाग उस दौरान कागजी कार्रवाई निपटा सकता है। और फिर वेतन जारी होगा। इस बीच वित्त विभाग ने राज्य सरकार ने सभी 54 विभागों के कोष अधिकारियों के कहा है कि वे अपने चेकबुक 25 मार्च की शाम तक अनिवार्यता स्थानीय कोषालयों में जमा कर दें। ऐसा वित्त वर्ष के इन अंतिम दिनों में होने वाले अनाप-शनाप खरीदी और भुगतान पर रोक लगाने किया गया है। 25 मार्च के बाद हर खरीदी वित्त विभाग के अनुमति हो सकेंगे।

 


अन्य पोस्ट