रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। केन्द्र, राज्य या नगर निगम का टैक्स हो या अन्य कोई लेन देन मार्च में समय रहते निपटा लें वरना बैंक हालीडे के चलते परेशानी में पड़ सकते हैं। अगले 9 दिनों में से सात दिन तक सभी बैंकों में तालेबंदी की स्थिति रहेगी। हालांकि एटीएम से 20 हजार तक के लेन देन हो सकेंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि दो दिन हड़ताल के कारण काम प्रभावित होगा। इसके अलावा बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को भी बंद रहते हैं। ये तिथियां होंगी 26, 27 मार्च 28-29 को बैंक समेत सभी केन्द्रीय कार्यालयों के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं।
30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे। इसके बाद एक अप्रैल को सालाना लेखाबंदी, और फिर 2 अप्रैल को शनिवार 3 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी। उसके बाद बैंक 4 तारीख से खुलेंगे। हालांकि ज्यादातर लोग अपना बैंक से जुड़ा ज्यादातर कामकाज ऑनलाइन ही करते हैं। आपको बता दें कि नेट बैंकिंग पर इन छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है। ये सर्विस हमेशा की तरह चालू रहती है। छुट्टियों के बाद जब बैंक खुलेंगे, तो भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. ऐसे में आपका जरूरी काम प्रभावित हो सकता है।