रायपुर
ढाबे में नहीं था मुर्गा और मछली, मारपीट
24-Mar-2022 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक ढाबे में नॉनवेज खाने को लेकर विवाद पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुजरा फाटक पेट्रोल पंप के पास यादव ढाबा में शाम 4 बजे के करीब खाना-खाने के लिए दो व्यक्ति ढाबे में पहुंचे । दोनों युवकों ने खाने का आर्डर देते हुए मुर्गा और मछली की मांग की।
ढाबा संचालक ने युवकों को मुर्गा और मछली नहीं होने की जानकारी दी जिसके बाद युवक ढाबा संचालक पर भडक़ उठे। कहासुनी होते होते दोनो के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद ढाबा संचालक ने आरोपियों के खिलाफ मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपियों के नाम राजेश्वर चेलक, बबला चेलक बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 294 ,323,34,506 ब के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे