रायपुर
कुनकुरी, लैंलूंगा में सहकारी बैंक की दो शाखाएं शुरू
24-Mar-2022 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीएम भूपेश बघेल ने गुरूवार को राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी (जशपुर) और लैलूंगा (रायगढ़) शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज, विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह, विधायक जशपुर विनय कुमार भगत, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस मौके पर सीएम ने घोषणा की कि न्याय योजना की चौथी किश्त और भूमिहीन कृषि, मजदूर तथा गोधन न्याय योजना का भुगतान 31 मार्च को कर दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे