रायपुर
बाल अधिकार आयोग के पांच नए सदस्यों ने सम्हाला काम, मंत्री को उम्मीद अच्छा काम करेंगे
23-Mar-2022 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नव नियुक्त 5 सदस्यों द्वारा पदभार ग्रहण किया। इनमें तिल्दा की आशा संतोष यादव, पामगढ़ की पुष्पा पाटले, बिलासपुर की पूजा खनुजा, रायपुर के ऑगस्टिन बर्नाड और दुर्ग के सोनल कुमार गुप्ता शामिल हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 मार्च की अधिसूचना के माध्यम से 5 सदस्यों को आयोग में 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। श्रीमती भेंडिय़ा ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त सदस्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे