रायपुर

सूने मकान से चोरी, परिवार होली मनाने राजस्थान गया हुआ था
22-Mar-2022 5:31 PM
सूने मकान से चोरी, परिवार होली मनाने राजस्थान गया हुआ था

रायपुर, 22 मार्च। न्यू राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत जैन मंदिर के पास एक सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात चोरों ने नकदी 4.39 लाख और सोने चंादी के जेवर ले गए। जैन मंदिर के पास न्यू राजेन्द्र नगर निवासी विनय कोठारी का पुरा परिवार होली मनाने राजस्थान गया था।  जब  वापस घर आये तो  देखा मकान का ताला टूटा हुवा था। घर के अन्दर  अलमारी मे रखे नकदी और जेवर गायब था। मकान मालिक न्यू राजेन्द्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पुलिस कि सायबर सेल टीम ने चोरी कि पुष्टि कर अज्ञात चोरो कि छानबीन और आसपास के लोगो से पुछताछ  कर रही है । वही पुलिस रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमर की मदद से फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश मे जुटी है । 


अन्य पोस्ट