रायपुर

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की बैठक में कई निर्णय
21-Mar-2022 3:20 PM
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 21 मार्च। 
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का प्रांतीय बैठक माना बस्ती के हाई स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष चंद्रभानु मिश्र ने किया।  
बैठक प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष सहित कोर कमेटी के उपस्थिति में संपन्न हुआ, प्रत्येक जिला से जिला अध्यक्षों का उद्बोधन पश्चात कोर कमेटी ने फैसला लिया की संभावित 3 अप्रैल को महासम्मेलन आयोजित होगा, जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी होंगे तथा अन्य मंत्री विधायकों के गरिमामय उपस्थिति में सम्मेलन संपन्न होगा।

 प्रांत अध्यक्ष के उक्त निर्णय का सभी उपस्थित पदाधिकारी गण ध्वनि मत से स्वागत किया, प्रांत अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा ने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का एकमात्र प्रमुख मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से ओ पी एस दिलाना है, क्योंकि 2004 के पूर्व शिक्षकों का नियुक्ति है जोकि ओ पी एस संवैधानिक अधिकार के दायरे में आता है, इसलिए 1998-99 से नियुक्त सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से ओ पी एस मिलना चाहिए।
सभा को प्रांतीय संयोजक ललित बिजोरा, श्याम वर्मा, मोहम्मद अलीम, गोपेंद्र सार्दुल, चंद्रशेखर चंद्राकर, नारायण सोनी, सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी गण संबोधित किया।


अन्य पोस्ट