रायपुर

खमतराई क्षेत्र से नाबालिग गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जांच
16-Mar-2022 6:49 PM
खमतराई क्षेत्र से नाबालिग गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। खमतराई थाना इलाके से एक नाबालिग के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोर्ट के आदेशानुसार प्रारंभिक अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल तेज की। पुलिस का कहना है नाबालिग अपने घर से किसी काम से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला। परिचितों और करीबियों से मिलने के बाद भी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने थाना आकर नाबालिग के गुम हो जाने के बारे में सूचना दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट