रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े गए गांजा तस्कर
16-Mar-2022 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च। जीआरपी थाना पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को 110 किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी प्लेटफार्म से निकलने के बाद कार में रवाना हो रहा था उसी दौरान संदेह होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। हालांकि मौके से आरोपी के 3 साथी चकमा देकर भाग गए। गांजा तस्कर का नाम संतोष डोरा बताया जा रहा है। पहले भी संतोष को गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया था। जीआरपी की टीम आरोपी से और तमाम बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
