रायपुर

14 टंकियों का भुगतान दो योजनाओं से, होगी जांच
15-Mar-2022 6:30 PM
14 टंकियों का भुगतान दो योजनाओं से, होगी जांच

रायपुर, 15 मार्च। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रंजना साहू ने धमतरी जिले में पानी टंकी निर्माण, और पाइप लाइन विस्तार योजना में गड़बड़ी का मामला उठाया। साहू का आरोप था कि टंकी निर्माण के बाद फिर से उसका टेंडर निकाला गया। उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी में पुरानी टंकी को नई योजना में बना बताकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है। रंजना साहू ने पूछा कि पुरानी टंकी को नई योजना में कैसे जोड़ा जा रहा है।  पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने कहा-पुरानी टंकी निर्माण को नई योजना में समायोजित की गई है। पहले यह काम नाबार्ड, और राज्य मद से कराया गया था। बाद में जेजेएम में जोड़ा गया। भाजपा के शिवरतन शर्मा, सौरभ सिंह ने भी आरोप लगाया कि एक ही टंकी का पैसा दो योजनाओं से कैसे दिया जा सकता है। उन्होंने जांच की मांग की। इस पर स्पीकर चरणदास महंत ने मंत्री से कहा मामले की जांच करा ली जाए।


अन्य पोस्ट