रायपुर

गोलबाजार को उजाडक़र दुकान बनाने की योजना पर विवाद, सदन में उठा मामला
15-Mar-2022 6:16 PM
 गोलबाजार को उजाडक़र दुकान बनाने की योजना पर विवाद, सदन में उठा मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मार्च। गोलबाजार को उजाडक़र दूकान बनाने की योजना के खिलाफ मंगलवार को विधानसभा में मामला उठा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दूकानदारों से डेढ़ सौ करोड़ का वसूलने की तैयारी है। श्री अग्रवाल ने इस पूरे मामले में चर्चा की मांग की है।

शून्यकाल में पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ साल पुराने गोलबाजार को उझाडक़र नई दूकानें बनाने की निगम की योजना है। इसका स्थानीय दूकानदार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूकानदारों पर टैक्स लगाकर डेढ़ सौ करोड़ वसूलने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व मंत्री ने यूजर्स चार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा यूजर्स चार्ज लिए जा रहे हैं। जबकि इंदौर, मुंबई आदि शहरों में रायपुर से कम यूजर्स चार्ज लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस पर सदन में तुरंत चर्चा की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने स्थगन, और ध्यानाकर्षण सूचना दी है। इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।


अन्य पोस्ट