रायपुर
सेंट पॉल कैथेड्रल पहुंची शहजादी
15-Mar-2022 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 मार्च। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष सैयद शहजादी मंगलवार को ऐतिहासिक सेंट पॉल कैथेड्रल पहुंची। रेव्ह अजय मार्टिन की अध्यक्षता जूनियर चर्च में छत्तीसगढ़ डायसिस के पास्टर्स, पदाधिकारियों से सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। पादरी शमशेर सैमुएल ने बाइबल पाठ, पादरी मार्टिन ने आयोग की अध्यक्ष के लिए दुआ मांगी। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि करीब सवा सौ साल पुराने चर्च की सेवा का इतिहास जानकर अध्यक्ष ने सराहना की। यूनाइटेड पास्टर्स फेलोशिप के अध्यक्ष पादरी राजेश गार्डिया, पादरी शमशेर सैमुएल, पादरी सुनील कुमार और सचिव अपर्णा कौशिक, जेएम दास, विजय सूता, पादरी कार्यक्रम का संचालन चर्च सचिव मनशीश केजू और और कोषाध्यक्ष जेवियर प्रकाश ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे