रायपुर
सतनामी समाज के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति
14-Mar-2022 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पदाधिकारियों ने डहरिया से मिलकर जताया आभार...
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 14 मार्च। नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया द्वारा विगत माह सतनामी समाज की शोभायात्रा में एक करोड़ की राशि की घोषणा की गई थी, जिसकी स्वीकृति राशि एक करोड़ मिलने पर सतनामी समाज परिक्षेत्र द्वारा सौजन्य मुलाकात कर मंत्री डहरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्य जिसमें प्रमुख रुप से भक्तिन कुटी के पास सर्व सुविधा युक्त नवीन सामुदायिक भवन, रंग मंच के सामने सेठ निर्वाण, भवन परिसर में बाउंड्री वॉल कार्य हेतु राशि स्वीकृत की गई है।
धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में प्रमुख रूप से सतनामी समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष राधा कृष्ण टंडन, उपाध्यक्ष नीलकमल गिलहरे, अखिलेश निराला, हृदय गिलहरे, छन्नू बघेल, मुन्ना बांधे आदि सतनामी समाज के लोगों उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे