रायपुर

निगम ने 4 बड़े बकायेदारों के परिसरों में ताला लगाया
11-Mar-2022 8:47 PM
निगम ने 4 बड़े बकायेदारों के परिसरों में ताला लगाया

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च।
नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने आज अभियान चलाकर जोन 3 के तहत आने वाले शंकरनगर वार्ड स्थित बडे बकायेदार किशोर मिनी माल द्वारा नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग को 184871 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर एवं भारी गंदगी फैलाये जाने पर प्रकरण में कुर्की वारंट की तामिली करते हुए संबंधित बडे बकायेदार के मॉल को ताला लगा दिया।

नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र में शिमला मार्केट में बडे बकायेदार  विनोद कुमार द्वारा नगर निगम को 100856 रू. का बकाया राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर स्थल पर कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की। इसी दौरान संबंधित बड़े बकायेदार श्री विनोद कुमार ने नगर निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम को स्थल पर ही 100856 का सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा  कर दिया। इसके उपरांत गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के बड़े बकायेदार कुलवंत सिंह खैरा पर  264750 रू. का बकाया  था।राजस्व अब तक अदा नहीं करने पर संबंधित परिसर को सीलबंद ताला लगा दिया गया।


अन्य पोस्ट