रायपुर

शराब के लिए ‘क्यू’, विवाद बढ़ा भट्ठी के बाहर मारपीट
11-Mar-2022 5:49 PM
 शराब के लिए ‘क्यू’, विवाद बढ़ा भट्ठी के बाहर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। शराब भट्ठी में एक बार भीड़ बढऩे के दौरान लाइन लगाने की बात पर मारपीट की घटना हुई।

गंज शराब भट्ठी में एक युवक के हुज्जत करने पर उसका विवाद हो गया। काउंटर के बाहर किसी शख्स ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक विडियो बनाने लगा तभी कर्मचारियों के बीच बचाव करने के दौरान उनके साथ भी विवाद गहरा गया। बाद में घायल युवक ने गंज थाना आकर शिकायत दर्ज कराई। घायल का नाम पवन साहू है। हालांकि दोनों पक्षों में विवाद निपटने के बाद युवक ने एफआईआर दर्ज कराने से इंकार भी कर दिया।

पुलिस का कहना है विवाद सुबह नौ बजे का है। पवन शराब दुकान में खरीदी करने पहुंचा था। इसी दौरान पव्वा खरीदने के दौरान लाइन में खड़े रहने की बात को लेकर विवाद गहरा गया था। फिलहाल पवन ने शिकायत देने के बाद में एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया। जिनसे उसका विवाद हुआ था उन्होंने निजी अस्पताल में उपचार करने की बात कही तब मामला शांत हो गया।


अन्य पोस्ट