रायपुर
पेट्रोल पंप कर्मी से देर रात मारपीट
11-Mar-2022 5:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। दलदल सिवनी के पास बीती रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई कर दी। रात ढाई बजे पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपियों ने रुपये देने की बात पर विवाद किया। इसके बाद कर्मचारी की वहीं पिटाई कर दी। मामले में पालचंद ने एफआईआर दर्ज कराया। पालचंद का कहना है वह जब्बार नाला के पास पेट्रोल पंप में काम करता है। गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में स्कूटी चालक अपने साथी के साथ पेट्रोल पंप मे आया। पेट्रोल डालने की बात कही। इस दौरान उसने दो सौ का नोट दिया जो की फटा हुआ था। प्रार्थी ने बताया, जब उसने दूसरा नोट देने को कहा तभी आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया। उसने जबरन गाली गलौज शुरू कर दी।
बाद में धक्का मुक्की करते हुए हाथ मुक्के से चोट पहुंचाया। अगले दिन प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे