रायपुर

कालेज के नामकरण को लेकर राजनीति न हो- संत युधिष्ठिर
11-Mar-2022 5:03 PM
कालेज के नामकरण को लेकर राजनीति न हो- संत युधिष्ठिर

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च।
संत युधिष्ठिर लाल  आज विधायक कुलदीप के साथ   शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर  पहुंचे।आज एक औपचारिक मिलन  कार्यक्रम में संत  युधिष्ठिर लाल ने  अपने आशीर्वचन में  कहा कि शिक्षा संस्थान में राजनीतिकरण नही होना चाहिए । राजनीति में अवसर सेवा के लिए मिलता है और जुनेजा जी को हमनें हमेशा  गरीब असहाय की सहायता करते देखा है। आज के कार्यक्रम के दौरान कालेज के नामकरण की भी चर्चा हुई। विधायक जुनेजा ने कहा कि नामकरण में कभी कोई ऐसी स्थिति थी ही नही जैसा राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिशें की गई ।संत युधिष्ठिर लाल   का आशीर्वाद और समाज का जो सुझाव मिला वैसे ही इस संस्था के लिए  पूरा प्रयास रहेगा ।आज के कार्यक्रम के दौरान सभागृह में सिंधी समाज के  अशोक नैनवानी  प्रताप थार वानी मुरलीधर सादीजा, सुंदर दास , राजेश वाधवानी, गोविंद राम  ,मोतीराम, मनोज,दिनेश अजवानी जनभागीदारी के अध्यक्ष  मनोज राठी , सुनील भुवाल , चिंतामणि राकेश वाकड़े , प्राचार्य  अमिताभ बैनर्जी संस्था के प्राध्यापक गण चतुर्थ वर्ग कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट