रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। टिकरापारा थाना क्षेत्र के गोकूल नगर शराब दुकान के बाद गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एक राय होकर युवक की बेदम पिटाई कर दी। बाद में कमर के पास चाकू चला दिया। चोटिल हालत में थाना आकर प्रार्थी ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, गोकूल नगर शराब दुकान के ठीक सामने किसी बात को लेकर मोहम्मद शहनवाज का परिचित गोलू और उसके साथियों के साथ विवाद गहरा गया। देर रात घर के पास से गुजरते वक्त आरोपियों ने कुछ कमेंट किए। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया, प्रार्थी को पहले मौके पर बेदम पिटाई कर आरोपियों ने हाथ मुक्के से चोट पहुंचाई, इसके बाद चाकू निकालकर कमर के पास हमला कर दिया। गंभीर चोट पहुंचाने की नीयत से आरोपी हथियार लेकर पहुंचे थे। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है।