रायपुर
हमारी मांगे पूरी करो...
07-Mar-2022 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ डीए, और एचआरए की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर रहा है। पहले चरण में सोमवार को दोपहर एक बजे मंत्रालय के गेट-डी के पास कर्मचारी प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत समेत पदाधिकारियों ने संबोधित किया। नारेबाजी करते हुए कर्मियों ने सरकार से जल्द से जल्द डीए देने की मांग की। इस प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव कार्यालय जाकर अपना मांग पत्र सौंपा। संघ अब 11 तारीख को बूढ़ापारा में धरना प्रदर्शन करेंगे। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे