रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। मार्च पहले सप्ताह से गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बाजार में दस्तक दे चुके रसीलें तरबूज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहें हैं। इस दौरान नगर में सीमावर्ती महानदी किनारे बसे ग्रामीण इलाकों से तरबूज की आवक शुरू हो गई थी।
महासमुंद से होकर गुजरने वाली महानदी और जोंक नदी के तट पर क्षेत्र के किसान तरबूज और खरबूज के साथ खीरे की खेती कर रहे हैं, हर साल दिसंबर माह से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवार महानदी के तटों पर इनकी खेती करने में लग जाते हैं, इससे ये किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं, किसानों द्वारा उत्पादित इन फसलों को हर साल यहां से बड़ी मात्रा में तरबूज और खरबूज को रायपुर से मुंबई के रास्ते दुबई भेजा जाता है, दुबई के हर बड़े होटलों में महासमुंद के तरबूज परोसे जाते हैं, इसके लिए बाकायदा बड़े फल व्यापारी किसानों से संपर्क करते हैं।