रायपुर
आरंग में मचाया उत्पात
सूने मकानों से ले उड़े नगदी और जेवर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। आरंग क्षेत्र में चोरों ने उत्पात मचा रखा है। एक बार फिर से सूने मकानों में निशाना साधकर चोर नगदी और जेवरत ले उड़े। छूरा में पदस्थ पटवारी के गांव में चोरों ने मकान के अंदर से जेवर और नगदी चुरा लिया। पटवारी की मां उमरावती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरों ने उनके मकान में शनिवार की रात में धावा बोला जब घर पर कोई भी नहीं था। महिला ने बताया वह बच्चे की देख रेख करने के लिए दूसरे मकान गई थी। तभी चोरों ने मेन गेट का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया। जब वे बाहर से लौटे तब देखा कि दरवाजा खुला था। कब्जा को काटकर अन्दर में रखे सामान तितर बितर करते हुए सोने चांदी के जेवर, भगवान की मूर्तियां और जरूरी घरेलू सामान चुरा लिया। आरंग क्षेत्र में ही शनिवार और रविवार की दरमियान रात चोर एक दूसरे जगह द्वारिका साहू के निवास में सेंधमारी की। द्वारिका प्रसाद किराए के मकान में रहते हैं।
शनिवार को सुबह 9 बजे ससुराल ग्राम सम्भर बागबाहरा में बरसी कार्यक्रम था। इसलिए पूरा परिवार गांव के लिए निकला था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब परिवार घर लौटा तभी उन्हें चोरी होने के बारे में पता चला। सुबह वापस 09.30 बजे आए तो देखा कि गेट का ताला कुंडी सहित टुटा था। अन्दर जाकर देखा तो कमरा में रखार सामान बिखरा पड़ा मिला। अज्ञात चोरों ने आलमारी का लाकर तोडकर आठ हजार रुपये चुरा लिया।