रायपुर

चंद्राकर की सीएम को चुनौती
06-Mar-2022 4:35 PM
चंद्राकर की सीएम को चुनौती

रायपुर, 6 मार्च ।  पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सीएम भूपेश बघेल को बहस के लिए चुनौती दी है। अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके जन घोषणा पत्र को लेकर कहीं भी, कभी भी बहस हो जाए। अजय चंद्राकर ने फेसबुक में भूपेश बघेल की यूपी दौरे को लेकर खबर की दो कतरनों को टैग करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्रीजी (छत्तीसगढ़ कांग्रेस शोषित) आप जैसे अति संवेदनशील व्यक्ति से छोटे-मोटे विषय में क्या बात की जाए... आप ने यदि बहुत काम किया है तो आपके जन घोषणा पत्र  में बहस हो जाए कहीं भी कभी... किसी भी ऑडियंस में... मेरी इच्छा पूर्ति कर दीजिए प्लीज...!!!
 


अन्य पोस्ट