रायपुर
स्पीकर महंत ने विस की डायरी का किया विमोचन
05-Mar-2022 6:26 PM
करीब तीन साल के अंतराल बाद विस सचिवालय ने डायरी का प्रकाशन किया
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। स्पीकर डा़ चरणदास महंत ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की डायरी का विमोचन किया। करीब तीन साल के अंतराल बाद विस सचिवालय ने डायरी का प्रकाशन किया है। इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि दो माह के अल्प समय में इसका प्रकाशन किया गया है। हम चाहते थे कि राजस्व मंत्री डायरी प्रकाशित करें लेकिन इसके लिए शासन तैयार नहीं हुआ। कम समय में प्रकाशन के कारण डायरी में कुछ स्पेलिंग जैसी त्रुटियां हो सकती हैं। विस के दो कर्मचारियों ने दो माह तक लगातार सक्रिय रहकर डायरी तैयार की है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े, सचिव दिनेश शर्मा, भी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे