रायपुर
फर्जी तरीके सेे बेच दी दूसरे की जमीन
05-Mar-2022 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। कोटा इलाके में बेशकीमती जमीन फर्जी तरीके से बेचकर धोखाधड़ी करने का केस थाने पहुंचा है। तेलीबांधा में रहने वाले घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने छगन लाल महावर एवं अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने बताया प्रार्थी के पुत्र व परिवार के नाम पर पुस्तैनी जमीन है। इस जमीन के खसरा नंबर पर छेड़छाड़ करते हुए आरोपी व उसके साथियों ने कूटरचना करते हुए जमीन दूसरे को बेच दिया। फर्जीवाड़ा करने के बाद जमीन में गुंडागर्दी करते हुए कब्जा जमा लिया। प्रार्थी के दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन को 2007 से बेचने के लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किया गया है। झूठे लोगों को प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों ने कूटरचना कर धोखाधड़ी की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे