रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का 13वां सर्किल प्रतिनिधि अधिवेशन गत दिवस शुरू हुआ। इसमें मप्र एवं छत्तीसगढ़ सर्किल के आयकर कर्मचारी महासघ के 51 शाखाओं के 115 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं । अधिवेशन के मुख्य अतिथि वीर बिस्सा एक्का, मुख्य आयकर आयुक्त रायपुर ने उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में आयकर विभाग के समक्ष चुनौतियों के बारे में चर्चा की ।
आयकर कर्मचारी महासंघ आयकर विभाग की लगभग 85 प्रतिशत कार्यबल का प्रतिनिधित्व करता है। अत: इस कार्यबल की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिवेशन में हुई चर्चा से प्रशासन को अवगत कराकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया । इस अधिवेशन में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ इकाई के महासचिव दीपक कुमार ने आयकर कर्मचारियों और आयकर अधिकारियों की समस्याओं के बारे में अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा बार-बार नीतियों के बदलाव पर आपत्ति की। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में किये जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत ही कम समय दिए जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा इस बात का भी जिक्र किया कि भय के माहौल में सिर्फ कार्य किया जा सकता है लेकिन बेहतर प्रदर्शन नहीं। उन्होंने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को उस कार्य को संपूर्ण वर्ष में सुनियोज ित ढंग से व्यवस्थित करने का सुझाव दिया। सर्किल अध्यक्षमहेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मप्र एवं छरा सर्किल में अराजपत्रित कर्मचारियों की कार्यरत संख्या जो कि स्वीकृत संख्या से लगभग 45 प्रतिशत है , के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने फेसलेस असेसमेंट के बारे में बताया जो कि 13 अगस्त 2020 को बिना किसी तैयारी के आयकर विभाग पर थोप दिया गया ।
महासचिव यशवंत पुरोहित द्वारा अंतप्रभार स्थानांतरण का मुद्दा , कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची एवं वार्षिक स्थानांतरण आदेशों के बारे में अपने विचार रखे। त्रि-दिवसीय चलने वाले इस अधिवेशन में वर्तमान में मौजूद विभागीय समस्याओं का गहन चिंतन किया जाएगा तथा कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण अथवा संगठित अनुशासित नीतियों का निर्माण कर प्रयास किया जाएगा ।
इस अवसर पर केकेएन कुट्टी द्वारा भारत सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी संगठनों 28 व 29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हडताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2004 से लागू अंशदायी पेंशन योजना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त, रायपुर ओ.पी. वैष्णव तथा आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कैलाश मीणा ने भी उद्बोधित किया।
इस अवसर पर अपर आयकर आयुक्त श्रवण मीणा , अपर आयकर आयुक्त अनुभा टाह गोयल , अपर आयकर आयुक्त संजय कुमार , संयुक्त आयकर आयुक्तआदेश राय, अशोक सालुके , उमेश मेहता , एमजी रामचंद्रन , पवन सिंह ठाकुर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।