रायपुर

सदर में सेठ नाथूराम की बारात की तैयारी, 190 साल पुरानी है परंपरा
04-Mar-2022 5:04 PM
सदर में सेठ नाथूराम की बारात की तैयारी, 190 साल पुरानी है परंपरा

5 दिन पहले से ही सदर में रहती है होली की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च।
  इस साल होली 18 मार्च को है। इसकी तैयारी गली मोहल्लों में शुरू हो गई है। शहर वासियों को हर साल की तरह इस साल भी सदर से निकलने वाली सेठ नाथूराम की बारात का इंतजार है। बीते दो सालों में कोरोना ने बारात को रोके रखा था। इस साल आयोजक बारात निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

सदर बाजार में राजस्थानी परंपरा के अनोखी होली देखने को मिलती हैं जहां पर  च् सेठ नाथूराम ,भगवान शिव के लिंग रूप की विधि विधान से पूजा कर बारात निकाली जाती है । ऐसी परंपरा  छत्तीसगढ़ में कहीं और नही है।  होली के चार दिन पहले सेठ नाथूराम की प्रतिमा को वाहन में बिठाकर बजे गाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाला जाता है ।  इस बारात में युवा, बुजुर्ग राजस्थानी फाग गीत गाते और खुशियों से झूमते हुए सत्ती बाजार से निकलकर सदरबाजार स्थित नाहटा मार्केट पहुंचते हैं ।  यहां पर सेठ नाथूराम की प्रतिमा को विराजित करके पूजा - अर्चना की जाती है । यह परम्परा लगातार पांच दिनों तक  पूजा , आरती करके देर रात तक नगाड़े बजाकर फाग गीत गाते हुवे खुशियां मनाने का दौर चलता है । महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए सेठजी की पूजा करती हैं।

फाल्गुन मास की एकादशी के दिन निकलती है बारात
बीते 45सालों से सेठजी के बाराती ओम प्रकाश सेवग बताते हैं कि बचपन से वे सदरबाजार की अनोखी परंपरा का हिस्सा है जो पीढिय़ों से सेठ जी की सेवा करते आ रहे है उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना है कि यह परंपरा 190 वर्षों से अनवरत निभाई जा रही है ।
होली के पांच दिन पूर्व एकादशी तिथि की शाम को सत्तीबाजार से सेठ नाथूराम की बारात बजे गाजे के साथ निकाली जाती है।

पहले सत्तीबाजार से लेकर सदरबाजार तक चार जगहों पर बारात का भव्य स्वागत होता था । रंग गुलाल पिचकरियों से बारातियों पर रंग बरसाया जाता था । सदर के व्यापारियों के सहयोग से बरात स्वागत और जगह जगह भंडारे में ठंडाई , आइस्क्रीम , कुल्फी , नाश्ता से बारातियों का स्वागत अब भी उत्साह से किया जाता है ।

राजस्थान में इलोजी के नाम से जाने जाते है
राजस्थान में इलोजी के नाम से प्रसिद्ध है सेठ नाथूराम  वहा के गांव के लोग इसे ग्राम देवता के रूप में पूजा करते है उनकी मान्यता है की इलोजी गांव के लोगों की बुरी सक्ति,महामारी से रक्षा करते है और सुख समृद्धि देते है । बीकानेर में चौक चौराहों में इनकी मूर्ति लगाकर विशेष अवसर पर पूजा की जाती है

 


अन्य पोस्ट