रायपुर

पति ने पत्नी को मारा चाकू, केस पहुंचा थाने
04-Mar-2022 4:57 PM
पति ने पत्नी को मारा चाकू, केस पहुंचा थाने

रायपुर, 4 मार्च। विधानसभा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके ही पति ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। गला मरोडऩे और फिर इसके बाद चाकूबाजी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया पीडि़ता का नाम संध्या वर्मा है। संध्या को दो फरवरी की शाम झगड़ा होने पर उसके पति विकास वर्मा ने पहले हाथ मुक्के से चोट पहुंचाया। इसके बाद चाकू निकालकर हमला कर दिया। बदन के एक हिस्से में चोट लगने के बाद महिला थाना पहुंची। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक पीडि़ता ने विकास से पांच साल पहले शादी की थी। दोनों के बीच संबंध खराब हो गए। रोज किसी न किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद  होता है। घटना के दिन भी पति विकास ने फिर से किसी बात को मुद्दा बनाकर झगड़ा शुरू कर दिया। गाली गलौज कर पीडि़ता के साथ मारपीट की। चाकू से जख्मी करने के बाद मामला विधानसभा थाने तक पहुंचा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट