रायपुर

पहली लोक अदालत 12 को, किराया, ट्रैफिक चालान, चैक बाउंस, निगम के टैक्स विवाद सुलझेंगे
03-Mar-2022 5:45 PM
पहली लोक अदालत 12 को, किराया, ट्रैफिक चालान, चैक बाउंस, निगम के टैक्स विवाद सुलझेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मार्च। 12 मार्च को  रायपुर तथा गरियाबंद, देवभोग, तिल्दा एवं राजिम में नेशनल लोक अदालत बैठेंगी। 

रायपुर जिले में वृहद पैमाने पर नेशनल लोक अदालत की तैयारी की जा रही है। जिला न्यायाधीश अरवेंद कुमार वर्मा द्वारा नियमित रूप से राजस्व अधिकारीगण, बीमा कंपनियों, विद्युत एवं दूरसंचार के प्राधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा हाट-बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं घर-घर जाकर नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस बार भी नेशनल लोक अदालत हाईबिड तरीके से आयोजित की जाएगी। जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ यदि चाहे तो वर्चुअल या ऑनलाईन माध्यम से भी राजीनामा कर सकते है। विशेष रूप से भाडा नियंत्रण, चेक बाउन्स, आबकारी विधि, सिविल विधि, यातायाता संबंधी, परिवार न्यायालय, विद्युत, दूरसंचार, नगर निगम, जलकर, भूमिकर, श्रम विधि, आपराधिक विधि के राजीनामा योग्य मामले एवं इसके अतिरिक्त अन्य मामला भी प्रीलिटिगेशन के माध्यम से निराकृत करने हेतु लिया जा रहा है। प्रीलिटिगेशन हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोग न्यायालय में उपस्थित हो रहे है। इस बार स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्यूनल रायपुर, वक्फ बोर्ड रायपुर, तथा कामर्शियल कोर्ट रायपुर की खण्डपीठ भी गठित की जा रही है।


अन्य पोस्ट