रायपुर
यूक्रेन : छात्रों कीमौत से परिजन दहशत में- मरकाम
03-Mar-2022 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मार्च। यूक्रेन के हालातों में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के कारण यूक्रेन में अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है । छत्तीसगढ़ के 261 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उनके परिजन बेहद दहशत में हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन से छात्रों को सुरक्षित देश तक लाने के बजाय चुनावी भाषण बाजी और सत्ता पाने के प्रबंध में लगी रही।
इधर भाजपा नेता राजीव अग्रवाल तथा सदस्य प्रीतेश गांधी ने सवाल किया है कि यूक्रेन मेन फँसे छत्तीसगढ़ के लगभग 207 छात्र भी शामिल हैं, को सुरक्षित निकालकर भारत लाने और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के काम में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जि़म्मेदारी महसूस कर कोई पहल क्यों नहीं की?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे