रायपुर
स्पीड पोस्ट से ईपिक वितरण की समीक्षा
03-Mar-2022 4:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मार्च। छत्तीसगढ़क़े अतिरक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में गुरूवार 3 मार्च को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईपिक कार्ड वितरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियो और उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पोस्ट ऑफिस की स्पीड सेवा के माध्यम से मतदाताओं को परिचय पत्र वितरण कार्य की समीक्षा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे