रायपुर
मारपीट की घटना में चलाया चाकू, आरोपी जेल गया
28-Feb-2022 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 फरवरी। चंगोराभांठा के श्रीरामनगर में हुई मारपीट की घटना में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोंटू देवांगन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सतीश यादव पिता श्रीराम नगर चंगोंराभाटा को मोंटु देवांगन ने एक विवाद को लेकर मारपीट की, और चाकू से हमला कर दिया। यह चाकू सब्जी काटने के इस्तेमाल वाली है। पुलिस ने कल आरोपी को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार गैर जमानती मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे