रायपुर
वकीलों का राजभवन मार्च
28-Feb-2022 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 फरवरी । जिला अधिवक्ता संघ के सैकड़ों वकीलों ने सोमवार को कोर्ट से लेकर राजभवन तक मार्च किया। इसका नेतृत्व अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया। राजभवन ने उन्होंने राज्यपाल के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ की मांग है कि सरकार अधिवक्ता सुरक्षा लागू करे। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में घूसखोरी बंद कर और राजस्व अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने, साथ ही रायगढ़ में साथी वकीलों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग की। ऐसा प्रदर्शन राज्य के अन्य जिलों में भी किया गया। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे