रायपुर
मौसम : प्रदेश में हवाएं दक्षिण पूर्व से आने लगीं, बढ़ेगा तापमान
27-Feb-2022 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। प्रदेश में दक्षिण पूर्व से हवाएं आने लगीं हैं।इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।रविवार को सुबह उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और प्रदेश के शेष भागों के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश में कल रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।किंतु उत्तर छत्तीसगढ़ में कल न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।इससे पहले बीती रात कोरिया जिले में बारिश हुई। आने वाले दिनों में गर्मी बढऩे के आसार हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे