रायपुर

निगम फुटकर व्यापारी को परेशान करना बंद करें-माकपा
26-Feb-2022 9:05 PM
निगम फुटकर व्यापारी को परेशान  करना बंद करें-माकपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर 25फरवरी। माकपा के जिला सचिव कामरेड प्रदीप गभने ने  बताया , विगत 1 सप्ताह से  निगम के जोन क्रमांक 8 कार्यालय द्वारा रायपुरा में छोटे  व्यापारियों को बेवजह परेशान करने का विरोध किया है । उन्होंने कहा कि निगम  द्वारा  दुकान के बोर्ड सामान की जबरदस्ती जब्ती की जा रही है, दुकान के सामने गाड़ी तक खड़ी नहीं करने दी जा रही है ,जिससे कोरोना बीमारी से बंद पड़े बाजार में अब थोड़ी बहुत ग्राहकी शुरू हुई है, तो निगम द्वारा परेशान करने से व्यापारियों में काफी आक्रोश है. छोटी फुटकर व्यापारियों को दुकाने लगाना मुश्किल हो गया है. अगर नगर निगम इस तरह रोजगार छिनेगी तो फुटकर व्यापारी कहां जाएंगे? मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी प्रशासन से मांग करती है कि जोन क्रमांक 8 द्वारा रायपुरा में की जा रही निगम द्वारा जप्ती कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाने की मांग की । पार्टी ने चेतावानी दी है, अन्यथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जोरदार आंदोलन कर निगम जोन क्रमांक 8 का घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट