रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। विधानसभा के ग्राम दोंदेखुर्द बाजार स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में चोरी की नीयत से घुसे चोर असली जेवर की जगह आर्टिफिशियल जेवर ले भागे। दुकानदार की सूचना देने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरी गए आर्टिफिशियल जेवर की कीमत 29 हजार रुपये है। दुकान संचालक ने रूटीन की तरह घर जाते वक्त असली जेवर शॉप से खाली कर दिए थे। इसलिए बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने बताया, ज्वेलरी के संचालक अजय ने विधानसभा थाना आकर एफआईआर दर्ज कराई। अजय का निवास दोदेखुर्द बाजार चौक में है। यहीं से श्री कृष्ण ज्वेलर्स के नाम से दुकान का संचालन करता है। रूटिन वर्क में सुबह 10.30 बजे अपना दुकान खोलता है और फिर शाम 7.30 बजे ज्वेलरी मिलान करने के बाद शटर में ताला लगाता है। इसी क्रम में उसने 23 तारीख को भी शटर गिराकर तालाबंदी की थी। लेकिन अगले दिन सुबह दस बजे शॉप आने पर चोरी के बारे में पता चला। दुकान के शटर में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तभी आर्टिफिशियल जेवर गायब थे।