रायपुर

शासकीय विभागों से हटाई जाए टैक्सी, ड्राइवरों को मिले पदोन्नति
25-Feb-2022 4:39 PM
शासकीय विभागों से हटाई जाए टैक्सी, ड्राइवरों को मिले पदोन्नति

रायपुर, 25 फरवरी ।  छत्तीसगढ़ शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक महासंघ ने शुक्रवार को बूढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व प्रांताध्यक्ष एसएन महापात्रा, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र टंडन, संचानालय हरिबख्श मीणा ने किया। संघ की मांग है कि राज्य सरकार विभागों में अनुबंधित टैक्सी हटाकर नई गाडिय़ां खरीदें, और ड्राइवरों की नियुक्ति करें।

नक्सल इलाकों में तैनात ड्राइवरों को नक्सल भत्ता दिया जाए। कार्य भारित प्रथा को खत्म कर नियमित स्थापना में संविलियन किया जाए। वाहन चालकों को अन्य कर्मचारियों की तरह पदोन्नति, और विभागीय परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। संघ की यह भी मांग है कि जिन ड्राइवरों ने 10 से 20 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है उन्हें एकल पद के अनुसार संशोधन कर 10 वर्ष में 28 सौ, और 20 वर्ष में 42 सौ का ग्रेड पे दिया जाए।
 


अन्य पोस्ट