रायपुर

मोबाइल को लेकर झगड़ा, बड़े भाई को मारा चाकू, छोटा हिरासत में
23-Feb-2022 6:30 PM
मोबाइल को लेकर झगड़ा, बड़े भाई को मारा चाकू, छोटा हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। मोबाईल फोन की मामूली बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर घरेलू उपयोग के चाकू से  जानलेवा हमला किया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार  रेशम लहरे  झंडा चैक पंडरी सिविल लाईन की निवासी है। मंगलवार को रात मोहल्ले में ही  रहने वाले उसकी नातिन सावित्री सोनवानी एवं नाती दामाद देव कुमार सोनवानी आये। देव कुमार सोनवानी के पेट में चोट लगकर खून निकल रहा था पेट की अतड़ी बाहर निकल गई थी। इस चोट का कारण पूछने पर सावित्री ने बताया कि घर में उसके पति देव कुमार सोनवानी के छोटे भाई देवराज सोनवानी जो उन्हीं के साथ घर में रहता है, ने मोबाईल फोन की बात पर  झगड़ा हुआ। मेरे पुराने मोबाईल को बनाकर क्यों चला रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर रहा था। जिस पर देव कुमार  द्वारा समझाने पर गुस्सा होकर देवराज ने घर के अंदर ही हत्या करने की नियत से पास रखें सब्जी काटने वाले घरेलू चाकू से देव कुमार सोनवानी के पेट में मार कर प्राण घातक चोट पहुंचाया। इस पर आरोपी देव कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में  धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  और आरोपी को हिरासत में लेकर  कब्जे से  चाकू जप्त कर  किया गया।


अन्य पोस्ट