रायपुर

दुकानों की कीमत को लेकर गोल बाजार के व्यापारी हो रहे लामबंद
22-Feb-2022 7:07 PM
दुकानों की कीमत को लेकर गोल बाजार के व्यापारी हो रहे लामबंद

रायपुर,  22 फरवरी। गोल बाजार में दुकानों का मालिकाना हक देने के बदले वसूली जाने वाले लागत को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि ढेरों शुल्क जोड़कर लागत को कई  गुना बढ़ा दिया गया है। इससे छोटे व्यापारियों में भविष्य के प्रति आशंका व्याप्त है। करीब एक हजार व्यापारियों के संगठन ने जल्द बैठक बुलाने की बात कही है।


अन्य पोस्ट