रायपुर
तत्काल नियम बने और कट गई जुर्माने की रसीद
22-Feb-2022 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगर निगम के बाजार, और गोलबाजार पुलिस ने मंगलवार शुबह शास्त्री बाजार के भीतर एक अभियान चलाया इस दौरान बाजार के चबूतरे के बजाए नीचे गलियारे में बैठे सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की। नीचे ऐसे विक्रेता बैठते हैं जिन्हें चबूतरे आबंटित नहीं हुए हैं। यह कार्रवाई रास्ता बंद करने, अवैध रूप से बैठकर सब्जी बेचने जैसे तत्काल बनाए गए नियमों के तहत की गई। इसमें न केवल विक्रेताओं को ऐसा दोबारा न करने की सलाह दी। बल्कि जुर्माना भी वसूला, और सब्जी ताराजू भी ले गए। वैसे ये सभी बेचने वाले बाजार टैक्स भी देते हैं। कार्रवाई के दौरान झूमा झटकी भी देखने को मिली। अमले ने सब्जियों के साथ तराजू भी जब्त किया। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे