रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी । छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डॉक्टर खूबचंद बघेल को उनकी 53 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर निगम के संस्कृति विभाग ने नवीन मार्केट में स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा। इस आयोजन में पहुंचकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर डॉक्टर किरणमयी नायक, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित गणमान्यजनों ने डॉक्टर बघेल को आदरांजलि अर्पित की।
उधर राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश सेवादल, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनो, प्रकोष्ठो, विभागों ने कस्तूरबा गांधी, मौलाना आजाद एवं डॉं. खूबचंद बघेल पुण्यतिथि के अवसर पर इन महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि, म अर्पित कर पुण्य स्मरण किये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, हसन खान, आलोक पांडेय, महमूद अली, नवीन श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, जगन्नाथ राजू साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।