रायपुर
बोर्ड परीक्षाओं के लिए माशिमं का हेल्पलाइन कल से
21-Feb-2022 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संबंध में 22 फरवरी से ‘हेल्पलाईन 2022’ प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रात: 10:30 से सायं 5:00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेल्प लाईन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा व सावधानी, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा मण्डल के अधिकारी मण्डल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे