रायपुर
भाजपा शासनकाल में दर्ज 32 राजनीतिक प्रकरण होंगे वापस
21-Feb-2022 5:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को अपने निवास में मंत्रि मंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। इसमें भाजपा शासन के दौरान दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर चर्चा की गई। समिति ने कुल 46 प्रकरणों में से 32 प्रकरणों की वापसी की सहमति दी। वही 13 प्रकरण को अमान्य किया।
इसमे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर 46 राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के लिए रखे गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 13 प्रकरणों को बैठक में अमान्य, एक प्रकरण को पुन: विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस तथा विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे