रायपुर

नेताजी स्वीट्स के कारीगरों ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने मांगा जवाब
19-Feb-2022 5:17 PM
नेताजी स्वीट्स के कारीगरों ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने मांगा जवाब

रायपुर, 19 फरवरी । कटोरा तालाब स्थित  नेताजी स्वीट्स को रायपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है। होटल में काम करने वाले कारीगरों का आरोप है कि  मालिक मार-पीट करता है और तीन महीने से पैसे भी नहीं दिए हैं। इसके चलते कई कारीगर होटल का छत कूदकर भाग निकले हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस दुकान में काम करने वाले यूपी और बंगाल के कारीगरों ने वीडियो जारी कर आप-बीती सुनाई थी। उसके बाद नेताजी होटल को नोटिस जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट