रायपुर
ललित साहू की दबंगई पर रमन ने राहुल से पूछा.. क्या ऐसा है
18-Feb-2022 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवा छत्तीसगढ़
रायपुर, 18 फरवरी। कांग्रेस के एक नेता ललित साहू के द्वारा पुलिस कर्मियों से गाली गलौज के वीडियो पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कसा है। एक पोस्ट में डा. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडाराज चरम पर है। राहुल गांधी को टैग कर सिंह ने आगे कहा कि यही नवा छत्तीसगढ़ बनाना चाहते हैं आप।
आपको बता दें कि यह वीडियो गुरुवार शाम से जमकर वायरल हो रहा है। इसमें, अपनी गाड़ी रोकने से नाराज ललित साहू को गृहमंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को भला बुरा कहते हुए सुना और देखा जा सकता है।इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने ललित के खिलाफ धारा 294 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का एफआईआर इस प्रकार है.।।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे