रायपुर
एमआईसी में निर्माण कार्यों के सभी प्रस्ताव पारित
18-Feb-2022 4:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी । महापौर एजाज ढ़ेबर की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम में एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी से जुुड़े, और अन्य सारे निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में नामकरण प्रस्ताव भी था। यह बात भी सामने आई है कि पहले से नामांकित सडक़ का दोबारा नामकरण का प्रस्ताव था जिसे रोक दिया गया।
महादेवघाट सडक़ का नामकरण आचार्य नरेन्द्र दुबे के नाम पर है। इसी सडक़ का नामकरण किसी और के नाम पर करने का प्रस्ताव था जिसका विरोध हुआ।
बैठक में 38 प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने हैं। आम शहरवासियों के साथ विपक्ष और कुछ कांग्रेस के पार्षद भी विरोध कर रहे हैं।साथ ही शहर में होने वाले कार्य को लेकर भी चर्चा की जाएगी। एजेंडा में प्रमुख रूप से नामकरण,स्थल परिवर्तन,आवंटित राशि आबंटन जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


